रायपुर:- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आज से 02 अक्टूबर तक समस्त शहरों में सिटी टीम कैप्टन की अगुवाई में इंडियन स्वच्छता लीग का आयोजन किया जाना है। जिसके तारतम्य नगर पालिक निगम बीरगांव में टीम बीरगांव वारियर्स के द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में निकाय क्षेत्र के वार्ड क्र. 16 स्थित पर्यटन स्थल माँ बंजारी धाम में प्लॉगिंग एवं झाड़ू लगा कर सफाई अभियान से लीग प्रारंभ किया गया।

ततपश्चात मिशन क्लीन सिटी में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों, सफाई मित्रों, मितान कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ वृहद स्वच्छता रैली निकालकर शहर को स्वच्छ रखने सन्देश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में कैरी बैग के स्थान पर आम नागरिकों को झोला वितरण कर झोला के उपयोग हेतु अपील की गई तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने के सम्बंध में शपथ भी लिया गया। शर्म छोड़िए, प्लास्टिक छोड़िए और साथ में लाए थैला, ना करें देश को मैला के नारों के साथ इंडियन स्वच्छता लीग की रैली मां बंजारी धाम से प्रारंभ होकर, बिलासपुर रायपुर मुख्य मार्ग से व्यास तालाब, बुधवारी बाजार, बीरगांव नाला से होते हुए वापस बुधवारी बाजार होते हुए नगर निगम मुख्यालय में संपन्न हुआ।

सभी स्वच्छता दीदियों को कपड़े का थैला वितरित किया गया। कार्यक्रम में महापौर (टीम कैप्टन) नन्दलाल देवांगन, निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा, सभापति कृपाराम निषाद, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रभारी मोहम्मद रियाज, जलकार्य प्रभारी इकराम अहमद, एमआईसी सदस्य भारती नन्दू चन्द्राकर, डॉ. सन्तोष साहू एमआईसी सदस्य, उबारन दास बंजारे एमआईसी सदस्य, ओमप्रकाश साहू एमआईसी सदस्य, श्रीमती सरोज कुर्रे एमआईसी सदस्य, बसंत सेन एमआईसी सदस्य, पार्षद डिकेन्द्र सिन्हा, सुदन सिकली, कार्यपालन अभियंता वाय पी अजमानी, जल अधीक्षक धन्नूलाल देवांगन, उप अभियन्ता केवल चंद साहू, उप अभियन्ता अंचल दीवान, स्वच्छता निरीक्षक कमल नारायण जंघेल, अर्जुन सिंह पवार, राजेश सिंह क्षत्रिय एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया।
