मुंह से आती बदबू को दूर करने के लिए अक्सर लोग माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कभी-कभी मुंह से बदबू जाती ही नहीं है। इसके पीछे की वजह आपके द्वारा खाए जाने वाले फूड्स नहीं बल्कि शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी है, जो आपको परेशान करती है। न्यूट्रिशिनिस्ट नमामि अग्रवाल ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ये बताया है कि शरीर में किन विटामिन्स की कमी की वजह से मुंह से बदबू (vitamin deficiency causing bad breath) आने लगती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये विटामिन और कैसे दूर करें इनकी कमी।
1-विटामिन्स की कमी से आती है बदबू
अगर आप अच्छे फूड्स का सेवन नहीं करेंगे तो आपके लिए चलना मुश्किल हो जाएगा और आप ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो जाएंगे। इन्हीं में से एक मुंह से बदबू आना। नमामि का कहना है कि शरीर में तीन पोषक तत्वों की कमी मुंह से बदबू का कारण बन सकती है। (Bad breath problem)
2-विटामिन डी
हम सभी जानते हैं कि जबड़े और दांत हड्डियों से बने होते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको विटामिन डी की जरूरत होती है। विटामिन डी की कमी फ्रेक्चर का कारण बन सकती है और दांत कमजोर हो सकते हैं। विटामिन डी की लंबे वक्त तक कमी मुंह से बदबू का कारण बन सकती है। (Bad breath problem)
3-विटामिन सी
मुंह से बदबू आने के साथ-साथ मसूड़ों से खून आना शरीर में विटामिन सी की कमी के प्रमुख लक्षणों में शामिल है। शरीर में विटामिन सी कमी होने से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है साथ ही आपकी स्किन भी अपनी नमी खोने लगती है। इसलिए विटामिन सी का सही लेवल बनाए रखना जरूरी है।
4-कैसे करें कमी को दूर
नमामि अग्रवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि आपको अपने शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की जांच की जरूरत है। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है तो आप डाइट और सप्लीमेंट की मदद से इसकी कमी को दूर कर सकते हैं। (Bad breath problem)
5-आयरन की कमी
आयरन की कमी की वजह से जीभ में सूजन हे सकती है और मुंह में छाले भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं अगर शरीर में ज्यादा दिनों तक आयरन की कमी रहती है तो आपके मुंह से बदबू आना शुरू हो जाती है। इसलिए आयरन की कमी का ध्यान रखना जरूरी है।