कई सालों से हाईकोर्ट में कर्मचारियों की कमी थी जिसके बाद हाईकोर्ट में बंपर पदों में पर भर्ती निकली है। अगर आपने LLB की है तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। बिहार सिविल कोर्ट, पटना में कई पदों पर भर्तियों के लिए शार्ट नोटिस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2022 से शुरू होगी और 20 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 7692 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें क्लर्क के 3325 पदों, आशुलिपिक के 1562 पदों, कोर्ट रीडर सह बयान लेखक के 1132 पदों और चपरासी / अर्दली (ग्रुप डी) के कुल 1673 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन मोड पर ही आवेदन किया जाएगा।
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
-अब Recruitments सेक्शन में जाएं।
-यहां संबंधित पद के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
-अब आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
-मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
-आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज को अपलोड करें।
-अंत में सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
आवेदन शुरू होने की तिथि – 20 सितंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 20 अक्टूबर 2022