रायपुर। कल 19 सितंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा भी होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इन राज्यों में 19 सितंबर से 21 सितंबर तक बारिश की होने के आसार हैं।
बता दें कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, आगरा, वाराणसी, रांची, दीघा, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल की खाड़ी-तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 20 सितंबर को बनने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में क्षोभ मंडल के निचले स्तर पर एक प्रतिचक्रवात बना हुआ है,
इसके कारण अगले 5 दिन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश होने की संभावना बहुत कम है। अतः दक्षिण- पश्चिम मानसून के विदाई के लिए स्थिति अनुकूल हो रहा है। अगले सप्ताह मानसून की विदाई राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों से प्रारंभ होने की संभावना बन रही है।