सीतामऊ-मन्दसौर/ जिले में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक (गुरुजी) अपनी एक सूत्रीय मांग नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने के संबंध में गुरुजी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ को विकासखंड स्तरीय ज्ञापन सौपा। मुख्यमंत्री जी ने 21 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री आवास में अध्यापकों के सम्मेलन में गुरुजियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की घोषणा की थी जो आज दिनांक तक पूरी नही हुई। जिसका स्मरण करवाने के लिए सीतामऊ विकासखंड में ज्ञापन दिया गया। यदि 2 सप्ताह में एक सूत्रीय मांग का निराकरण नही किया गया तो प्रदेश स्तर पर गुरुजियों को आंदोलन करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा।

कार्यक्रम से पूर्व गुरुजियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रामबिलास मोड़ ने किया।ज्ञापन का वाचन सुरेश कुमार भैसावल जिला संयोजक ने किया और आभार सुनील धनोतिया ने माना। इस अवसर पर राजीव धनोतिया संभागीय संयोजक, विनय हुपेले जिला संयोजक, अजीम खाॅन ब्लाक संयोजक,नेपालसिंह सिसोदिया, ब्रजराज सिंह गौड़, महेश जोशी सहित सैकड़ों गुरुजी उपस्थित थे।