ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वहीं इस वर्ल्ड के पहले भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है। टीम की यह जर्सी नीले रंग की है। जिसमें तीन स्टार बने हुए हैं। जर्सी की तस्वीर सामने आने के बाद यह बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस जर्सी में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.