यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि राज्य में अराजकता की जगह नहीं है. सरकार जनहित के लिए काम कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नियमों के पालन की आशा या उम्मीद करना कपोल-कल्पना है.