चेन्नई। तमिल ऐक्ट्रेस दीपा उर्फ पॉलीन जेसिका का शव चेन्नई स्थित उनके घर में लटका मिला। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के कारण उन्होंने खुदकुशी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपा का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर लिखा है कि वह उन्हें हमेशा प्यार करती रहेंगी। बताया जा रहा है कि उनका रिलेशनशिप ठीक नहीं चल रहा था, यही उनके इस कदम के पीछे अहम वजह है।

जानकारी अनुसार एक्ट्रेस दीपा ने आत्महत्या की है और उनका शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। दीपा मात्र 29 साल की थी। आत्महत्या की वजह उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही दिक्कतें बताई जा रही हैं। एक्ट्रेस दीपा का असली नाम पौलीन जेसिका था। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि दीपा कई सुपरहिट तमिल फिल्मों में काम कर चुकी थीं। वे इसी साल रिलीज़ हुई फिल्म वैधा में नज़र आई थीं। इसके अलावा वे सुरपहिट थ्रिलर थुप्परिवलन में भी एक छोटे से रोल में दिखी थीं। उनके पस कई अन्य फिल्मों के भी ऑफर थे।