Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेष, वृष, वृश्चिक वालों में खर्च में होगी वृद्धि, भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल…
    Uncategorized

    मेष, वृष, वृश्चिक वालों में खर्च में होगी वृद्धि, भगवान हनुमान की बरसेगी कृपा, जानिए अन्य जातकों का हाल…

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है।आज के दिन बजरंगबली की पूजा करने के लिए प्रातः काल पिले या केसरी रंग के वस्त्र धारण कर के पूजा की शुरुआत करें। भगवान हनुमान को मान्यताओं अनुसार बंधन लगाया जाता है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मान्यता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ अगर बजरंग बाण का पाठ भी किया जाए, तो वो फायदेमंद होता है। जानें कैसा रहने वाला है सभी राशि वालों के लिए आज का दिन…

    मेष

    कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी कार्य को लेकर मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    वृष

    वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बावजूद सफलता संदिग्ध है। आय की स्थिति में सुधार होगा। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

    मिथुन

    मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी आ सकती है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें।

    कर्क

    आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से मन परेशान रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। माता-पिता से धन प्राप्त हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को कष्ट होगा। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

    सिंह

    क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु यथानुरूप लाभ नहीं दिखाई देगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयेाग से कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यर्थ की चिंताओं से निराशा के भाव रहेंगे।

    कन्या

    आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में कुछ नया कर सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।

    तुला

    धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

    वृश्चिक

    आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु उत्साही होने से बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों से विवाद की स्थिति से बचें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

    धनु

    मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु संयत रहे। व्यर्थ के क्रोध एवं झगड़ों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा।

    मकर

    मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में परिश्रम अधिक करना होगा। कारोबार में भाइयों का साथ मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

    कुंभ

    मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा के योग हैं।

    मीन

    आत्मसयंत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार में सदव्यवहार बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। धन की स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के कार्यक्रम बन सकते हैं। खर्चों में कमी आएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ा ही नहीं छोटा भाई भी विधवा भाभी से पूरी करता था हवस, एक दिन खुल गया राज, फिर…
    Next Article चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक,अचानक रोकनी पड़ी ट्रेन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    • महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से ये बोले प्रधानमंत्री मोदी…
    • वीरों के बलिदान और देशभक्ति के जज्बे से भरी ये 10 फिल्में, कर देंगी रोंगटे खड़े…
    • CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराएंगे तिरंगा…
    • मोपका पुलिस चौकी से निकली तिरंगा यात्रा,भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?