Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रिहाना की सीपेट में पढ़ाई, हाथी प्रभावित क्षेत्र, पसान में सामुदायिक भवन बनाने प्रशासन करेगा सहयोग, 145 लोगों जन चौपाल दिये आवेदन त्वरित निराकरण के निर्देश
    कोरबा

    रिहाना की सीपेट में पढ़ाई, हाथी प्रभावित क्षेत्र, पसान में सामुदायिक भवन बनाने प्रशासन करेगा सहयोग, 145 लोगों जन चौपाल दिये आवेदन त्वरित निराकरण के निर्देश

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले वासियों की समस्याओं सुझावों को विस्तार सेे सुना। साथ ही उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किये।आयोजित जन चौपाल में 145 लोगों अपनी समस्याओं-सुझावों से कलेक्टर को अवगत कराया।एमपी नगर कोरबा निवासी रिहाना खातून ने स्याहीमुड़ी स्थित सीपेट में तकनीकी पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये सीपेट में पढ़ाई करने की इच्छा जताई।घर की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पढ़ाई के लिए जरूरी फीस नही चुका पाने में असमर्थता जताई। कलेक्टर बातों को संवेदनशीलता से सुनकर रिहाना की सीपेट में पढाई पूरी करवाने जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक मदद करने के निर्देश लाईवलीहुड के सहायक परियोजना अधिकारी को दिये।

    जन चौपाल में ग्राम पंचायत पसान की सरपंच विनीता देवी तंवर ने पसान के हाथी प्रभावित क्षेत्र होने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया हाथियों के लगातार आवागमन से ग्रामीणों को होने वाले जानमाल की नुकसान की समस्या को कलेक्टर को बताया। साथ ही पसान क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों लटियाटोला, केन्दहाडांड, बनखेता,गोलाबहरा, बोकरामुडी,बालमपुर एवं तराईनार में एक-एक सामुदायिक भवन स्वीकृत करने की मांग की। सरपंच के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की ओर से सामुदायिक भवन बनाने में आवश्यक सहयोग करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये। जनचौपाल में जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

    जनचौपाल में तहसील कोरबा अंतर्गत ग्राम भटगांव के कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग के नर्सरी में काम करने के उपरांत परिश्रमिक भुगतान नही किये जाने की शिकायत की। 7-8 माह से पारिश्रमिक नही मिलने से श्रमिक परिवार को होने वाले आर्थिक परेशानियों से अवगत कराया।

    कलेक्टर ग्रामीणों की बात सुनकर कोरबा वनमण्डलाधिकारी को श्रमिकों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार धनुहार पारा कोरबा के श्रीचंद मतवानी ने मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत राशि प्रदान नही करने के संबंध में शिकायत की। उन्होने अपनी पत्नि सुप्रिया मतवानी का श्रमिक पंजीयन होने के बावजूद योजना अंतर्गत लाभान्वित नही होने की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश सहायक श्रम आयुक्त को दिये। इसी प्रकार ग्राम सुकली जिला मुंगेली निवासी अन्नपूर्णा राजपूत ने स्वास्थ्य विभाग में संविदा पद पर कार्य कर चुके अपने दिवंगत पति के स्थान पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि उनके पति संविदा पद पर पीएचसी सरबुंदिया में 13 वर्षाे से कार्यरत थे। वह कोविड-19 जांच के लिए जिला चिकित्सालय कोरबा में स्थापित ट्रु नॉट लैब में एक वर्षो तक ड्यूटी की। इसी दौरान दो बार कोरोना पाजिटीव होने के पश्चात् बार-बार तबीयत खराब होने के कारण उनकी आकस्मिक मृत्यु अगस्त 2022 में हो गयी। अन्नपूर्णा ने पति के मृत्यु पश्चात् घर की खराब आर्थिक स्थिति कलेक्टर को अवगत कराया। रोजगार के साधन के लिए उनके पति के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मदद मागी आवेदन पर संज्ञान लेते हुए आवेदिका की उचित मदद करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर ही निर्देशित किया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर किया अभिनंदन
    Next Article थाने मे अजीबो-गरीब रिपोर्ट लिखाने पहुंचा शख्स, कहा- अमेरिका ने जौनपुर पर क‍िया हमला, तीसरी आंख से खुद देखा मंजर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?