
उज्जैन में 51 बच्चों ने अपनी लगन और प्रतिभा का परिचय देते हुए महज 33 मिनट में श्री गणेश की 2016 पेटिंग बना कर एक रिकॉर्ड बना दर्ज कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कर लिया है। इन 51 बच्चों में 5 साल से 20 साल के छात्र छात्राएं शामिल है।पहले प्रयास में ही इन बच्चों ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना और संस्था का नाम दर्ज किया है।
सहज आर्ट्स की संचालिका हर्षा चेतवानी ने बताया इस रिकॉर्ड के लिए सभी बच्चों ने कड़ी मेहनत की थी और बताया कि इस सफलता के पहले हमने बच्चो को वर्कशॉप के माध्यम से पेटिंग बनाने को प्रशिक्षण दिया था।ऐसे बनाई गई पेटिंग56 बेड शीट पर यह पेटिंग बनाई गई और यह पेटिंग एक्रेलिक कलस से बनाया गया था। इसमें मुख्य रूप से ऑरेंज ब्लू और ग्रीन कलर का प्रयोग किया गया था।
साथ ही प्रत्येक बेडशीट पर 7 बाय 7 फीट कुल 49 स्क्वायर फीट पर बनाया गया था। एक गणेश जी की साइज 1 फीट 2 इंच थी। वही इस बेडशीट के 7 रो और 8 कॉलम मेें पर तिरंगे को भी दर्शाया गया है। जिसमें पहले और तीसरे रो में ऑरेंज व ग्रीन और बीच में अशोक चक्र का ब्लू कलर दिखाई दे रहा था।मेडल प्राप्त कर बच्चों मे उत्साह का लहरइन 51 बच्चों की पेटिंग को इंडिया बुक ऑॅॅॅॅफ रिकॉर्ड में शामिल किए जाने के पश्चात सभी बच्चों को सहज आर्ट्स के माध्यम से मेडल व सम्मान पत्र दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और वरिष्ठ समाजसेवी महेश परियानी उपस्थित रहे।