
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में काफी लंबे समय बाद कीमतों में बदलाव हुआ है। इस बदलाव से अब लोगों को डीजल पर 4.26 रुपए कम देने होंगे। इसके अलावा पेट्रोल की कीमतों में 1.45 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके चलते आम जनता बेहाल है। वहीं महंगाई की मार के बीच लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रही है। इस बीच आज कीमतों में गिरावट होने से लोगों को राहत मिलेगी।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार कई बार बयान दे चुकी है। हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के संकेत दिए थे। वहीं आज सरकार ने डीजल के दाम कमी की घोषणा कर राहत तो दी लेकिन पेट्रोल में बढ़ोतरी कर झटका दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी से अब प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 235.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है।