भोपालः राज्य सरकार ने नवरात्रि से पहले पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पेंशनरों की महंगाई भत्ते में 6% की बढ़ोतरी कर दी है। एक अगस्त 2022 से पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक 7वां वेतनमान के तहत पेंशन पाने वाले पेँशनर्स के महंगाई भत्ते में 6% की वृद्धि की गई है। वहीं छटवां वेतनमान पाने वाले पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 15% की वृद्धि हुई है।
नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता
प्रदेश के सात लाख से ज्यादा नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को सितंबर से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार ने पहले ही सातवें वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि के आदेश जारी किए हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कर्मचारियों को अगस्त के वेतन में तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी।