Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा ने निगम क्षेत्र की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम का घेराव व धरना प्रदर्शन किया
    कोरबा

    भाजपा ने निगम क्षेत्र की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम का घेराव व धरना प्रदर्शन किया

    By Tv 36 HindustanSeptember 22, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    त्रिलोचन चक्रवर्ती

    चिरमिरी। स्वच्छता कर्मियों को उल्टा लटकाने वाले विधायक को खुद उल्टा लटक कर चिरमिरी की जनता से माफी मांगना चाहिए।

    उपरोक्त बाते पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर निगम द्वारा 7 सूत्रीय मांगो को पूर्ण न करने के कारण आयोजित निगम घेराव व धरना प्रदर्शन के दौरान कही उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में नगर निगम की उदासीनता के कारण जनसुविधाओं और कर्मचारीयो से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने के लिये महापौर और विधायक के पास वक़्त नही है। ये केवल स्वच्छता कर्मियों को उल्टा लटकाने की बात करते है जबकि स्वछता कर्मियों को देश के प्रधानमंत्री सम्मान दे रहे है। निगम और प्रदेश की गूंगी बहरी कांग्रेस सरकार जनहित के कामो को करने में भी असफल साबित हो रही है। पूर्व विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान विगत 3 माह से नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख मार्गों पर लगाए गए स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से बंद है व मरम्मत ना होने कारण खराब हो चुके हैं जिन्हें जल्द से जल्द चालू करने के लिये निगम के महापौर के पास वक्त नही है। निगम क्षेत्र में जितने भी वाटर एटीएम है उन में कार्यरत कर्मचारियों को विगत 21 महीने से वेतन नहीं दिया गया, उनके घर किस तरह से चल रहे होंगे आप अनुमान लगा सकते है। नगर क्षेत्र में बरसात के बाद से गाजर घास व अन्य खरपतवार पौधे काफी तेजी से बढ़ गए उनकी साफ-सफाई नगर निगम द्वारा नहीं जाने से बीमारियों के फैलने का अंदेशा है। स्वच्छता के नाम पर केंद्र से आने वाले पैसों से 48 लाख का डस्ट बीन खरीदी घोटाला कर रहे है।

    क्षेत्र में संचालित सभी सिटी बस काफी लंबे अरसे से बंद है जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिस हेतु पूर्व में संचालित सभी रूटों पर सिटी बसों का संचालन प्रारंभ करने को लेकर नगर निगम महापौर किस मुहूर्त का इंतजार कर रही है। नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख सड़को पर आए दिन गौ-वंश काफी संख्या में नजर आते है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का भी सामना करना लड़ रहा है, गौ-वंशो के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लाखो रुपये खर्च कर बनाये गए गौठानो में उन्हें रखने की व्यवस्था कर पाने में भी असमर्थ है, इससे साफ जाहिर है कि गौठान भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो की सड़कें व नाली बरसात के कारण खराब हुई है, जिसके कारण आमजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बजबजाती नालियों से मलेरिया डेंगू जैसे बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है, जिस हेतु मरम्मत कार्य व दवा छिड़काव किया जाना महापौर और विधायक को आवश्यक नही लगता है।

    पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल ने कहा कि इस निगम में केवल महापौर और विधायक के परिवार का ही विकास हो रहा है। आम जनता की सुधि लेने का इनके पास वक़्त नही है। विनय है तो विकास की जगह विनास हो रहा है तो वही विकास की चाभी अब जनता खोज रही है। कोरोना काल मे 50-50 हजार रुपये सभी पार्षदों से ले लिया गया और उस पैसे का उपयोग कांग्रेस पार्टी का चेहरा चमकाने का काम महापौर और विधायक के द्वारा किया गया।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केशरवानी, जिला महामंत्री व पूर्व महापौर डमरू बेहरा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष किर्ती वासो, भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनन्दन यादव, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, बबलु डे, तेजनारायण सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनीश यादव, राजेश सिंह, नरेंद्र साहू, हसदेव मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, संजय सिंह, अभय जायसवाल, रामचरित द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रानी गुप्ता, श्रीमती तिवारी, सावित्री दास, राजेन्द्र दास, लखन लाल श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र, त्रिलोचन चक्रवर्ती, राजू नायक, अब्दुल रशीद, संदीप सोनवानी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअलग-अलग स्थानों में लाखों के सट्टा-पट्टी के साथ एक दर्जन सटोरिये गिरफ्तार
    Next Article महानदी में मिला युवक का शव, चेहरे जला व गले में चोट का निशान, जांच में जुटी पुलिस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?