रायपुर। प्रदेश में 23 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणीका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से पश्चिम राजस्थान तक उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
जिसके चलते 23 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।