Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार ने किया ऐलान ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिवाली पर मिलेगा बोनस
    समाचार

    सरकार ने किया ऐलान ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दिवाली पर मिलेगा बोनस

    By Tv 36 HindustanSeptember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांचीः अगले महीने हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार यानि दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की चांदी हो जाती है। जी हां सरकार दिवाली मनाने के लिए कर्मचारियों को बोनस देती है। इसी बीच खबर आ रही है कि इस बार सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को बोनस देगीं। इस बात का ऐलान खुद प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने किया है।

    दरअसल शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं का दल राज्य सरकार द्वारा चयन एवं मानदेय (अन्य शर्तों सहित ) नियमावली – 2022 को मंजूरी देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताने पहुंची थी। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार उनके सुरक्षित भविष्य के लिए मानदेय एवं सुविधाओं को लेकर आगे भी ठोस निर्णय लेती रहेगी। यह भी कहा कि संसाधन जुटाए जा रहे हैं ताकि सभी सेविका व सहायिका को बोनस दिया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने सेविका व सहायिका को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी समस्या को लेकर उन्हें काफी पीड़ा होती थी। जब उनकी सरकार बनी यह निर्णय लिया कि आपकी समस्याओं का समाधान होगा। इसी कड़ी में नई मानदेय और सेवा शर्त नियमावली बनाई है ताकि उनकी समस्याओं को दूर कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे कोई दैनिक कर्मी हो या अनुबंध कर्मी या स्थायी कर्मी। जो भी सरकार को अपनी सेवा दे रहे हैं, उन सभी की समस्याओं की चिंता सरकार को है।

    कहा, जब से हमारी सरकार आई है तब से सड़कों पर आंदोलन या धरना- प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इस मौके पर इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा विधायक सुखराम उरांव, सुदिव्य कुमार सोनू, भूषण बाड़ा, समीर मोहंती भी उपस्थित थेहेमंत ने कहा कि कम बारिश की वजह से झारखंड में सुखाड़ के हालात पैदा हुए हैं। राज्य सरकार इसे लेकर काफी चिंतित है।

    ऐसे में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के लिए कई योजनाएं लेकर आ रहे हैं ताकि उन्हें अपने ही गांव-घर में रोजगार मिल सके और उनका पलायन नहीं हो मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं से कहा कि जिस तरह उन्होंने कोरोना काल में जरूरतमंदों को मुफ्त में भोजन कराया था। उसी तरह सुखाड़ से भी निपटने में सरकार को सहयोग करें। उनकी मदद से हम निश्चित तौर पर सुखाड़ से जंग में जीत हासिल करेंगे

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में जुआ- सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश…
    Next Article तमिलनाडु में RSS कार्यकर्ता सीतारमण के घर पर पेट्रोल बम से हमला,हमले के बाद इलाके में मचा हड़कंप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?