नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक अपने बैंक की जरुरी काम नहीं निपटाए हैं और इसे अगले महीने पर टाल रहे हैं तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता हैं। क्योकि अक्टूबर महीने में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं इसके आलावा इसी महीने में नवरात्री, दशहरा और दीवाली का पर्व होना हैं जिसके कारण बैंक के काम प्रभावित रहेंगे।
देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट-
1 अक्टूबर, 2022- बैंकों में अकाउंट्स के हाफ-ईयरली क्लोजिंग की छुट्टी
2 अक्टूबर, 2022- गांधी जयंती, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
3 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा नवमी)/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
5 अक्टूबर, 2022- दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
6 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
7 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
8 अक्टूबर, 2022- मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस, (दूसरा शनिवार-अवकाश)
9 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 अक्टूबर, 2022- करवा चौथ
14 अक्टूबर, 2022- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का जुमा
16 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर, 2022- काति बिहू
22 अक्टूबर 2022- चौथा शनिवार (अवकाश)
23 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 अक्टूबर, 2022- काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजा)/नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर, 2022- लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर, 2022- गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे (जम्मू-कश्मीर)
27 अक्टूबर, 2022- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल
30 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर, 2022- सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि/सूर्यप्रश्ति डाला छठ (सुबह का अर्घ्य)/छठ पूजा।