रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 90 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 33 केस रायपुर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 96 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 541 है। आज प्रदेश में 5,454 टेस्ट हुए है।