राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है. अशोक गहलोत आज (रविवार को) राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस बीच, सचिन पायलट को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं. बता दें कि सचिन पायलट दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. जयपुर में आज विधायक दल की बैठक होगी, इसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है.
सूत्रों के मुताबिक, आज जयपुर में विधायक दल की बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ दो डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान भी हो सकता है. बता दें कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. 26 या 28 सितंबर को अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन कर सकते हैं.
जान लें कि गांधी परिवार की तरफ से पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार नहीं लड़ेगा.