रायपुर। राजधानी रायपर में 14 से 18 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कृषि मंडई ‘एग्री कॉर्निवाल’ का आयोजन होने वाला है। ये आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के निदेशक, कृषि वैज्ञानिक और उत्पाद निर्माताओं के अलावा कृषि उद्यमी शामिल होंगे। इस दौरान कृषि मेला और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस आयोजन में किसानों छात्रों और आम जनता को नई जानकारियां दी जाएगी।