Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों का हो रहा है उत्थान, किराना दुकान,बकरी पालन,मुर्गीपालन बना आजीविका का साधन
    कोरबा

    जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों का हो रहा है उत्थान, किराना दुकान,बकरी पालन,मुर्गीपालन बना आजीविका का साधन

    By Tv 36 HindustanSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा /राष्टीय आजीविका मिशन अंतर्गत कोरबा जिला के विकासखण्ड कोरबा मे संचालित उत्थान परियोजना के तहत विशेेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा मे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है । प्रोजेक्ट उत्थान के तहत वह अब खेती,किराना दुकान और पशुपालन को आजीविका के रूप मे अपना रहे है। कलेक्टर श्री संजीव झा द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जाति के परिवारों के उत्थान ,विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र छातासरई,गढ़उपरोड़ा,नकिया, देवपहरी,लेमरु मे सघन दौरा करके उनके बीच जा कर चौपाल लगा कर,उन्हे मिलने वाली सुविधाओ की बेहतरी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। इसके फलस्वरूप प्रथम चरण मे कोरबा विकासखण्ड मे विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों की महिलाओं को स्वसहायता समूह से जोड़ा गया है।

    दूसरे चरण मे शासकीय योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए आधारकार्ड,वोटर आईडी कार्ड,राशनकार्ड,प्राथमिकता से उपलब्ध कराए गये है। अब परिवारों को बिहान से चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश कोश, बैंक लिंकेज,ऋण उपलब्ध कराकर आजीविका गतिविधियो बकरीपालन, मुर्गी पालन, किराना दुकान,सूअरपालन,आदि से जोड़ा जा रहा है.विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की 08 महिलाओं का सक्रिय महिला के रूप मे चयन किया गया है ताकि वे उनकी वास्तविक परिस्थिति के अनुरूप कार्य कर सकें। इन्हे प्रशिक्षित किया गया है। अब यह सक्रिय महिलाएं समुदाय के अन्य महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि उनका विकास हो सके।

    एरिया कार्डिनेटर एनआरएलएम अलका आदिले ने बताया कि श्रीराम महिला स्व सहायता समूह तीतरडांड ग्राम पंचायत सिमकेंदा को चक्रीय निधि,सामुदायिक निवेश कोश की राशि दी गयी। जिससे वह किराना दुकान, बकरी पालन, सुअर पालन का कार्य कर रही है। किराना दुकान में महुआ फूल खरीदने से 10 हजार रूपये का फायदा हुआ है। जिससे यह कोरवा महिलाएं अपनी आजीविका गतिविधि आगे बढ़ा रही है। फुलवारी स्व सहायता समूह की तीतरडांड की महिलाएं बकरी पालन एवं सुअर पालन कर रही है। जिससे उन्हे पांच हजार रूपये का लाभ मिला है। समूह की महिलाएं आपस में 10 रूपये प्रति सप्ताह बचत भी कर रही है।

    श्यांग की एफएलसीआरपी लता मरकाम ने बताया कि हरियाली स्व सहायता समूह की महिलाएं चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश कोश से प्राप्त राशि से बकरी पालन, मुर्गी पालन कर रही है। विगत माह मुर्गी बेचकर उन्होने एक हजार 800 रूपये कमाये है। इस प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की महिलाएं विभिन्न गतिविधियां अपनाकर आजीविका संवर्धन कर रही है। आजीविका संवर्धन में उत्थान परियोजना की अहम भूमिका है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराष्ट्रीय कवि संगम का पुनर्गठन और संक्षिप्त काव्य गोष्ठी की गई आयोजित
    Next Article डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंध्रप्रदेश CM के इस ऐलान से छत्तीसगढ़ के 18 गांवों में बढ़ी चिंता, 15 हजार आबादी प्रभावित होने की आशंका…

    August 12, 2026

    सुबह आंख खुलते ही कर लें ये 4 काम, मान्यता है धन की तंगी और कष्टों से मिलेगी राहत…

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल…

    August 12, 2026

    हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…

    August 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंध्रप्रदेश CM के इस ऐलान से छत्तीसगढ़ के 18 गांवों में बढ़ी चिंता, 15 हजार आबादी प्रभावित होने की आशंका…
    • सुबह आंख खुलते ही कर लें ये 4 काम, मान्यता है धन की तंगी और कष्टों से मिलेगी राहत…
    • आखिर क्यों मनाते हैं छत्तीसगढ़ का पहला तिहार जानें हरेली पर औजार पूजन, नीम पत्ती, गेड़ी और बुरी नजर से सुरक्षा का रहस्य
    • स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल…
    • हरेली पर पिंक ऑटो से CM विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कृषि औजारों-गौवंश की पूजा कर मनाया ये पारंपरिक पर्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?