
कई बार इंसान सपने में कुछ ऐसी चीजें देख लेता है, जिससे हड़बड़ाकर उसकी नींद टूट जाती है. ऐसा कहा जाता है कि सपनों पर किसी का भी वश नहीं होता। नवरात्री का पर्व प्रारम्भ हो गया है. नवरात्रि मां दुर्गा से जुड़ा पर्व है, जिसमें 9 दिन तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है।
नवरात्रि में सपने में शेर का दिखना बहुत ही विशेष माना जाता है। शेर यानि सिंह जो ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र के अनुसार 5वीं राशि है। स्वप्न में सिंह या शेर देखने के काई अर्थ माने जा सकते हैं। आइए जानते हैं सपने में शेर देखना शुभ है या अशुभ।
दुश्मनों पर विजय प्राप्ति का संकेत
यदि नवरात्रि में आपको सपने में शेर दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि जीवन में आपको बल वृद्धि प्राप्त होगी। सपने में सिंह का देखना इस बात का संकेत है कि आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
शक्ति और पद में वृद्धि
यदि सपने में शेर आपको किसी ऊंचे पहाड़ पर खड़ा दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपको भविष्य में शक्ति में बढ़ोत्तरी होने वाली है और साथ ही आपको कोई पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।
प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता
यदि सपने में आपको शेर और शेरनी का जोड़ा दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आप सुखद दाम्पत्य जीवन बिताएंगे। आपके जीवन में खुशियां रहेंगी।
शेर के बच्चे देखना
यदि सपने में शेर के बच्चे दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि आपको नौकरी और करियर में वृद्धि या नौकरी परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। यह इस बात का भी संकेत देता है कि भविष्य में आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।