मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल यानि 26 सितंबर की देर रात अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले जब वह प्रभास के साथ एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थी, तब भी उनकी दिल की धड़कनें बढ़ी थीं और अभिनेत्री को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनको आधे दिन तक उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया था।