रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दी। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि घटना बीरगांव स्थित नगर निगम ऑफिस के पास की है। बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर भाग गई। जिससे नाराज युवक ने अपनी साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।