मुंगेली/जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोड़पुरी में घेराबंदी कर आरोपी लव कुमार कोसले एवं राहुल उर्फ कुंदन धृतलहरे से 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 232/22 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी नशे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।