Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जिले में 22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
    कोरबा

    जिले में 22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

    By Tv 36 HindustanSeptember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ जिले में चार दिवसीय 22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 27 से 30 सितंबर तक चले खेल प्रतियोगिता में रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर सरगुजा संभाग के 749 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने टेनिस क्रिकेट,किक बॉक्सिंग,गतका और फुटबॉली खेल में अपने जौहर दिखाए। समापन समारोह में शामिल अतिथियों ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट को सलामी दी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा, प्रतिस्पर्धा,एकता अनुशासन की सीख मिलती है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ के युवाओं को खेलकूद के माध्यम से भी आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विधायक केरकेट्टा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के साथ-पढ़ाई में भी बराबर समय दे। स्थानीय खेल स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर से किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल बाटी भंवरा,कबड्डी,खो-खो,गिल्ली डंडा एवं गेड़ी आदि खेल का प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी।

    समापन समारोह में शामिल नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों को खेल के हर विधा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजीव झा ने राज्यभर से आए हुए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने जिलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। खेल के माध्यम से आत्मानुशासन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। जितना अनुशासन के साथ काम करेंगे उतना अच्छा प्रदर्शन प्राप्त होता है।

    कलेक्टर झा ने संभागों से आए हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेलो में भी शामिल होकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर,नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी,जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे सहित जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी – कर्मचारी और नागरिक गण मौजूद रहे।

    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की चार दिन तक चले राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में 749 प्रतिभागियों के साथ 98 कोच और 53 मैनेजर भी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में चारों खेल विधाओं में प्राप्त नंबर के अनुसार बिलासपुर संभाग ने सर्वाधिक 243 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का दर्जा प्राप्त किया।

    187 अंकों के साथ रायपुर संभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 174 अंकों के साथ दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान,109 अंकों के साथ सरगुजा संभाग ने चौथा स्थान और 93 अंकों के साथ बस्तर संभाग ने पांचवा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में किक बॉक्सिंग खेल में अंडर- 14 किक बॉक्सिंग बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 और अंडर 19 किक बॉक्सिंग बालिका वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 14,अंडर-17 और अंडर-19 किक बॉक्सिंग बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। गतका खेल प्रतियोगिता में बालक 19 वर्ष और बालिका 19 वर्ष वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर-17 बालिका वर्ग और अंडर-19 बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-17 बालक और अंडर 19 बालिका टेनिस क्रिकेट में सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉली प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालक और अंडर 19 बालिका वर्ग में सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुंगेली पुलिस यूनीसेफ संचार सुरक्षात्मक प्रचार प्रसार से आमजनों ग्रामीणों को कर रही जागरूक
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 से 15 अक्टूबर तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल सभी सीएचसी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का किया जाएगा समुचित स्वास्थ्य जांच इलाज
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

    May 9, 2026

    अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…

    May 9, 2026

    शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…

    May 9, 2026

    इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…

    May 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
    • अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया ये दमदार प्रोजेक्ट…
    • सावधान जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी…
    • शराब की प्लास्टिक बोतल योजना फेल सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ाया प्रदेश में 65% घटा उत्पादन…
    • इस देश में गूंजा यजुर्वेद का मंत्र, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में हुआ शांति पाठ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?