शादी के तीन घंटे बाद ही दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन..
शादी एक पवित्र बंधन होता है लेकिन आज के दौर में इसे भी मजाक बनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं जिसे पढ़कर या देखकर लोग शर्मिंदा हो जाते हैं। ऐसा एक वाक्य सामने आया है उत्तर प्रदेश से जहां एक युवती शादी होते ही मां बन गई। युवती ने शादी होने के तीन घंटे बाद को जन्म दे दिया। अब इस घटना के किस्से पूरे गाँव में चर्चित हैं।
दरअसल, युवती और युवक का सालों से अवैध संबंध चल रहा था। युवक ने युवती के साथ कई बार अवैध संबंध बनाए लेकिन शादी की बात आने पर युवक मुकरने लगा। इस बात से नाराज होकर प्रेमिका एक दिन प्रेमी के घर जा घुसी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। प्रेमी के घर में प्रेमिका के घुसने की खबर लोगों को मिली तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाया और प्रेमी-प्रेमिका को चौकी ले आई।
चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर दोनों के निकाह की सहमति बनी। इसके बाद दोनों का निकाह कर दिया गया। निकाह के तीन घंटे बाद ही प्रेमिका के पेट में दर्द उठा। उसे सीधे अस्पताल लेकर गए जहां प्रेमिका ने बेटे को जन्म दिया। बतादें कि प्रेम-प्रसंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो प्रेमिका गर्भवती हो गई थी।