
भोपाल। मध्यप्रदेश की बिजली कंपनियों के 40 हजार पेंशनरों की पेंशन राशि अटक गई है। इसे लेकर कंपनी में हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 40 हजार पेंशनरों की 170 करोड़ रुपए पेंशन राशि रुक गई है। इसके कारण बिजली कंपनियों के पेंशनरों को समय पर पेंशन राशि नहीं मिली।
मिली जानकारी के अनुसार बिजली पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बजट नहीं होने के कारण बिजली कंपनियों के 40 हजार पेंशनरों पेंशन राशि नहीं मिली है। पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बजट नहीं होने का हवाला देकर 170 करोड़ रुपए पेंशनरों की पेंशन राशि रोक दी है। इसके बाद नाराज पेंशनर्स लामबंद होना शुरू हो गए हैं।