चंडीगढ़। एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोपों में गिरफ्तार ए.आई.जी. आशीष कपूर को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें सोमवार तक रिमांड पर भेज दिया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ए.आई.जी. आशीष कपूर और ए.एस.आई. हरजिंदर सिंह को एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। कपूर इस समय पठानकोट में चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट के तौर पर तैनात थे।
इसी मामले में आज कोर्ट में सुनवाई थी, जहां कोर्ट ने ए.आई.जी. को सोमवार तक रिमांड पर भेज दिया है, ताकि इस मामले में और कई तरह के नए खुलासे हो सकें।