उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में 29 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है. अब तक 11 शवों को उत्तरकाशी लाया जा चुका है और उनकी पहचान की जा चुकी है. कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद NIM की ओर से यह आंकड़ा जारी किया गया है. मंगलवार को यहां बड़ा हादसा हो गया था. यहां 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में करीब कई ट्रैकर्स फंस गए थे.