Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बांध में मिली हुई लड़कियों की लाश के मामले में हुआ नया खुलासा
    महिला

    बांध में मिली हुई लड़कियों की लाश के मामले में हुआ नया खुलासा

    By Tv 36 HindustanOctober 9, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झांसी। सपरार बांध में मिले तीन युवतियों के शव के मामला में अब नया मोड़ आ गया है। पहले युवतियों के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद तीनों की हत्या करके शवों को सपरार बांध में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में तीनों युवतियों के शरीर पर आतंरिक चोटों के निशान पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरु कर दी है। वहीं, पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपने मुखबिरों का जाल फैला दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस घटना से मऊरानीपुर कसबे में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    मालूम हो कि मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के सपरार बांध में एक के बाद एक साथ तीन युवतियों के शव पानी में उतराते पाए गए थे। इससे वहां हड़कंप मच गया। रविवार की सुबह तीनों शवों की शिनाख्त हो गई। इनमें दो सगी बहनें मऊरानीपुर के कटरा मोहल्ले में रहने वाले रामविलास पुरवार की पुत्री रीनु पुरवार (28) औऱ रितु पुरवार (30) हैं। रितु पुरवार विवाहित है, जबकि रीनू पुरवार की अभी शादी नहीं हुई है। वहीं एक इनकी सहेली अल्याई निवासी गोविंद दास की पुत्री रिंकी आर्य (26) हैं। शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि यह तीनों लड़कियां सात अक्तूबर को घर से बागेश्वर धाम के लिए निकली थी। इनमें से रीनू औऱ रितु पहले भी कई बार बागेश्वर धाम जा चुकी थी। जबकि, रिंकी पहली बार बागेश्वर धाम गई थी। अब वे बांध में कैसे पहुंच गई। इससे परिजन अनजान है।

    पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं, तीनों युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में नई बात सामने आई हैं। लीवर पर चोटों के निशान थे। इस प्रकार पूरे शरीर में आतंरिक चोटों के निशान पाए गए हैं। ऐसी संभावना है कि तीनों युवतियों के साथ पहले बलात्कार किया गया। इसके बाद तीनों की हत्या करने के बाद शव को सपरार बांध में फेंक दिया गया। बताते हैं कि जहां पर तीनों शव मिले हैं, वह रास्ता टीकमगढ़ के लिए जाता है न कि बागेश्वर धाम की रास्ता। इससे लगता है कि युवतियों को किसी वाहन में डालकर बांध के पास लाया गया। इसके बाद उनके साथ बलात्कार किया। हत्या करने के बाद शवों को सपरार बांध में फेंक दिया गया। तीनों लड़कियों के हाथ में बंधा हुआ था कलावा तीनों युवतियों के हाथ में नवरात्रि के दौरान बांधा जाने वाला कलावा भी बंधा हुआ था।

    किसी के शरीर में चूड़ी, मंगलसूत्र समेत अन्य वस्तु नहीं थी। सपरार नदी मध्यप्रदेश से आ रही है तो यह भी हो सकता है कि युवतियों को एमपी ले जाया गया हो इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया हो। भाई आशीष पुरवार ने की शवों की शिनाख्त जैसे ही शवों की जानकारी मऊरानीपुर में मिली तो लोगों ने खोजबीन शुरु कर दी। इसी बीच कटरा मोहल्ले में रहने वाला आशीष पुरवार पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचा। वहां पर युवतियों के शवों को दिखाया तो उसने शवों की पहचान की। आशीष पुरवार ने बताया कि इनमें दो शव उसकी बहनों के हैं जबकि एक शव बहन की सहेली का है।

    आशीष ने बताया कि 7 अक्तूबर को बागेश्वर धाम कहकर करीब 3-4 बजे दिन में निकली थी क्योंकि रीनू पुरवार औऱ रीतू पुरवार पूर्व में कई बार बागेश्वर धाम गई थी। रिंकू आर्य पहली बार अपने सहेलियों के साथ गई थी। आशीष ने बताया कि उसकी बहन रितु पुरवार की शादी महोबा जिले के कबरई में रहने वाले अनुराग से हो चुकी हैं। रितु मायके में ज्यादा निवास करती थी

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleश्वसन संबंधी बीमारियों से जूझ रहे सैकड़ों रोगियों को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर दी जाती है निशुल्क औषधि
    Next Article आज का राशिफल : 10/10/2022
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?