मुंबई : साउथ एक्ट्रेस नयनतारा चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी है और अब वो मां बन गई है। शादी के चार महीने बाद ही नयनतारा के घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है। नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने बेटों के साथ वाली फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ बांटी हैं। शेयर की फोटोज में दोनों बच्चों के नन्हे पैर नजर आ रहे है।
पहली फोटो में दोनों अपने बेटों के पैर पकड़े मुस्कराते नजर आ रहे है वहीं, दूसरी फोटो में दोनों बच्चों के पैरों को चूमते दिख रहे है। विग्नेश ने फोटोज शेयर कर लिखा- नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हम खुश है कि हमें जुड़वा बच्चें हुए। हमारी सभी प्रार्थनाएं और पूर्वजों का आशीर्वाद हमारे पास 2 बच्चों के रूप में आए हैं। हमें हमारे उइरो और उलगाम के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। अब जिंदगी और भी खूबसूरत लग रही है।
ये है कपल के बेटों के नाम
विग्नेश शिवन ने अपने बेटों की फोटोज शेयर करने के साथ ये भी बता दिया है कि उन्होंने अपने उनका क्या नाम रखा है। बता दें कि उन्होंने अपने बेटों का नाम उइरो और उलगाम रखा है। साथ ही विग्नेश दो फोटो और शेयर की है। इस फोटो में दोनों अपने बेटों के नाजुक पैर पकड़े नजर आ रहे है। दूसरी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें नयनतारा बेटों के पैर पकड़े बेहद खुश नजर आ रही है।
नयनतारा और विग्नेश ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद की शादी
आपको बता दें कि नयनतारा और विग्नेश शिवन का लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों को ही साथ काम करते-करते प्यारो हो गया। दोनों ने करीब एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया फिर लिव इन में भी रहने लगे। दोनों मार्च 2021 में सगाई की। सगाई करने के करीब सालभर बाद इसी साल जून में दोनों शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा था। इसमें परिवारवालों के अलावा खास दोस्त शानिल हुए थे। बात नयनतारा के वर्कफ्रंट की करें तो वे शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग करीब-करीब पूरी हो चुके है। डायरेक्टर एटली की ये फिल्म जून 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।