Kanker: राष्ट्रीय पशु बाघ के खाल के तस्कर कांकेर पुलिस के हाथ आये। राष्ट्रीय पशु बाघ की खाल की तस्करी करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से राष्ट्रीय पशु बाघ की खाल जप्त किया गया है। आरोपियों के आधिपत्य से जप्तशुदा बाघ के खाल की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये है। आरोपियों के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये है।
आरोपियों के आधिपत्य से जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 65 लाख 20 हजार रूपये है। बाघ का शिकार कर तस्करी करने में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है। संलिप्त आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया। थाना कांकेर एवं सायबर सेल कांकेर की संयुक्त कार्यवाही है। गिरफ्तार आरोपी नरोत्तम निषाद पिता सुन्दर निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन भर्रीपारा दुधावा चौकी दुधावा थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर और मदन लाल मरकाम पिता स्व. गोवर्धन मरकाम उम्र 35 वर्ष साकिन बरबांया पोस्ट घुरावंड़ थाना सिहावा जिला धमतरी है।
पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा वन्य जीव बाघ का शिकार कर तस्करी करने में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना तस्करी करने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी जप्त किया गया है।