Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नरवा विकास योजना बारहमासी बना धनुवा नाला,30 हेक्टेयर बढ़ा सिंचाई रकबा नाला जीर्णोद्धार से दो गावों के 40 किसान हो रहे लाभान्वित
    कोरबा

    नरवा विकास योजना बारहमासी बना धनुवा नाला,30 हेक्टेयर बढ़ा सिंचाई रकबा नाला जीर्णोद्धार से दो गावों के 40 किसान हो रहे लाभान्वित

    By Tv 36 HindustanOctober 13, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी ग्राम सुराजी योजना के तहत गाँवो के नदी,नालों का उपचार करके उन्हें संरक्षित संवर्धित किया जा रहा जिसका लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी दर्री के धनुवानाला उपचार के बाद अब नाला बारहमासी हो गया है। नाले में विभिन्न जल सरंचनाओ के निर्माण से दो गांवो-कुम्हारी दर्री और अमलिबहरा के 40 किसानों को सिचाई सुविधा मिल रही है।

    नरवा के विकास से 30 हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ गया है। सिंचाई सुविधा मिल जाने से किसान धान की फसल के साथ ही सब्जी का उत्पादन करके आर्थिक लाभ ले रहे है। नाले में साल भर पानी भरा रहने से जहाँ ग्रामीणों को निस्तार के लिए जल मिल रहा है वहीं पशु पक्षियों और मवेशियों के लिए अब गर्मी के दिनों में भी पेयजल उपलब्ध रहता है।

    धनुवा नाला 5.6 किलोमीटर लम्बा पुराना नाला है जिसमे पहले साल में मात्र 7-8 महीने ही पानी रहता था। यह नाला गर्मियों के दिनों में सूख जाता था,जिससे खेतों की सिचाई नहीं हो पाती थी। इसके साथ ही ग्रामीणों को निस्तारी जल और मवेशियों के लिय पेयजल का संकट गहरा जाता था। इन समस्याओ के निराकरण के लिए में नरवा गरुवा घुरुवा बाड़ी योजना के तहत नरवा विकास के लिए धनुवानाला चयन किया गया। नरवा विकास के लिए मनरेगा से जल सरंक्षण एवं जल सवर्धन सरंचनाये ब्रशवुड,लूज बोल्डर चेकडेम,गेबियन,चेकडेम,स्टाप डेम,फार्म बंड,तालाब और डबरी का निर्माण कराया गया।

    जिसमे दो सौ से ज्यादा परिवारों को रोजगार के अवसर मिले। नरवा विकास का कार्य ग्राउंड टूथ्रिंग,रिज टू वेली कांसेप्ट के आधार पर ग्रामीणों की सहभागिता से सिचाई सुविधा,सिचाई रकबा बड़ाने,भूजल संवर्धन बड़ाने किया गया। नरवा विकास,उपचार के बाद मिटटी कटाव कम हुआ है जिससे उपजाऊ खेतो में मिटटी,मुरुम का भराव कम हुआ है। सिचाई हेतु पर्याप्त व्यवस्था से दो गाँवो के 40 किसानों का धान उत्पादन बढ़ गया है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। साथ ही मवेशियों के लिए पेयजल मिल रहा है। नाला उपचार से सिचाई रकबा 30 हेक्टेयर बढ गया है। गावों के भूजल स्तर में वृद्धि हुई है जिससे कुआँ,हेडपंप,बोर जो जल्दी सूख जाते थे,उसके समयकाल में वद्धि हुई है, जिससे ग्रामीण खुश है।

    इस सम्बन्ध में कुमारी दर्री के सरपंच इन्द्रपाल का कहना है कि नरवा विकास शासन की लाभकारी योजना है जिससे ग्रामीणों को आर्थिक लाभ के साथ परम्परागत जल स्त्रोतों का संरक्षण किया जा रहा है। नरवा विकास कार्य होने से धनुवा नाला में अब साल भर पानी भरा रहता है जिससे खेतो में इससे फसल उत्पादन बढ़ा है। इसके साथ ग्रामीणों को निस्तारी जल और पशु पक्षियों के लिए भी पानी मिल रहा है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत,,माफिया ने 12 पुलिसवालों को एक घंटे तक बनाये बंधक….
    Next Article कलेक्टर संजीव झा मुस्लिम धर्म गुरु के प्रवचन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच स्थल,ट्रैफिक आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?