कोरबा/बस्तारहित शनिवार शाला मिडील स्कूल बिंझरा मे परम श्रद्धेय भूतपूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन स्व0एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विश्व छात्र दिवस के रूप मे मनाई गई दिवस मंशानुसार सभी शिक्षक शिक्षिकाओ छात्र छात्राओ ने परिसर के फलोद्यान मे साफ-सफाई श्रमदान किया तत्पश्चात नागरिक सेवा सुरक्षा समिति की प्रदेशाध्यक्ष मुख्य अतिथि सारिका यादव के साथ मा सरस्वती मंदिर की पूजा बन्दना कर पूर्व राष्ट्रपति कलाम के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

कार्यक्रम संयोजक प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुये अपनी शाला के विद्यार्थीगणो शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान ग्राम प्रमुख पूर्व जनपद सदस्य भैयाराम कंवर की विशिष्ट उपलब्धियो सहयोग से सभी उपस्थित जनो को अवगत कराया।सारिका यादव साथ विद्यालय की छात्रा कुमारी वर्षा ,रागिनी कोमलता ने हाथ धुलाई के पंच प्रक्षालन प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।

तत्पश्चात विगत नवरात्र पर्व पर नारी महिला मंडल गेवराक्षेत्र द्वारा गेवरा स्टेडियम के उद्घाटन समारोह मे सम्मिलित होकर शानदार समुह नृत्य प्रदर्शन करने वाली कुमारी अंजली,निर्मला ,अनुपमा,आस्था,बेलमति,श्रद्धा,अनुसुईया,शालिनी,अंशु,वर्षा, विद्या ,समीक्षा,सुमन,नीलिमा,नीलम , ईश्वरी आदि सभी 16 छात्राओ को समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किये।कार्यक्रम का संचालन संध्यारानी ठाकुर ने किया,

इस अवसर पर देवकी यादव,आशादेवी रजक,कुमारी सुमन राजपूत,फत्तेसिह नेटी,आनंदकुंवर यादव गायत्री परिवार से अमृत लाल साहू की गरिमामय उपस्थिति रही,कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र शैलेन्द्र होलाहूप का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर सबका मन मोहा जिसे पूर्व जनपद सदस्य भैयाराम कंवर धजाराम चौहान नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।मुख्य ने कार्यक्रम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये सतत सहयोग के लिये आश्वासन दिया। आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक सर्वेश सोनी व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने छात्र पुष्पेन्द्र,खिलेन्द्र, आदि का सराहनीय सहयोग रहा।