नई दिल्ली। कहते है कि क्रिकेट का खेल का लोगों के दिलों का आपस में जोड़ता हैं। लेकिन यह कथन हाल ही में हुई घटना की वजह से फीका पड़ गया हैं। ऐसी खबर सामने आ रही हैं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की वजह से एक मासूम की जान चली गई? ऐसा माना जाता हैं कि रोहित और कोहली के बीच दरार पैदा हो गई हैं लेकिन जब दोनों मैदान में उतरते है तो इन सब दावों को बेबुनियाद साबित कर देते हैं।
लेकिन हाल ही में एक ऐसी घट्न सामने आई हैं जो क्रिकेट प्रेमियों के मन में दर पैदा कर दिया हैं। और ट्विटर पर #ArrestKohli ट्रेंड करने लगा हैं । दरअसल पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के बीच मामूली बहस हुई और देखते ही देखते मौत पर बन पड़ी। पूरा घटनाक्रम तमिलनाडु के मल्लूर का है। यहां दो दोस्त, पी. विग्नेश और धर्मराज क्रिकेट पर बात कर रहे थे। दोनों साथ में शराब भी पी रहे थे। विग्नेश रोहित शर्मा का फैन्स है।
वहीं धर्मराज, विराट कोहली और उनकी आईपीएल टीम आरसीबी के प्रशंसक है। रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन बेहतर खिलाड़ी और बेहतर कप्तान है, इसको लेकर शुरू हुई चर्चा बहस में बदल गई।धर्मराज बोलते समय थोड़ा हकलाता है। विग्नेश ने उसकी इसी कमजोरी को आरसीबी के प्रदर्शन से जोड़ लिया। इस बॉडी शेमिंग से धर्मराज गुस्सा गया। उसने शराब की बोतल उठाई और विग्नेश से सिर पर दे मारी। इसके बाद क्रिकेट बल्ले से भी उसे पीटा। बुरी तरह घायल विग्नेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद धर्मराज मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।