Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » किसान हितैषी नीति और फैसलों से किसान हो रहे हैं समृद्ध : मंत्री डॉ. डहरिया
    छत्तीसगढ

    किसान हितैषी नीति और फैसलों से किसान हो रहे हैं समृद्ध : मंत्री डॉ. डहरिया

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जन सरोकार के कार्यों के लिए धन की कमी नहीं

    आरंग क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 1.24 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    रायपुर, 15 अक्टूबर, 2022/नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के किसानों के फायदा के लिए सभी काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है और हम सभी किसानों पर निर्भर है। किसान हितैषी नीति और फैसलों से प्रदेश के किसान समृद्ध हो रहे हैं।

    मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि किसानों के हितों के लिए किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं, सिंचाई कर माफ किए गए हैं। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को आदान सहायता के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। किसानों के परिवारों की जरूरतों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों के पहले किसानों के खाते में राशि डाली जा रही है। इसी तरह से युवाओं महिलाओं सहित कमजोर वर्ग के लोगों को अनेक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जा रहे हैं। डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. डहरिया ने आज आरंग के ग्राम सेमरिया, पचेड़ा बरभाठा और रसनी में करीब एक करोड़ 24 लाख के ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी।

    नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि गांवों में राजीव गांधी युवा मितान क्लब गठित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि मितान क्लबों में महिला सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है। डॉ. डहरिया ने युवा मितान क्लब के सदस्यों से कहा है कि वे अपने गांवों के कार्यों को गांव वालों से पर्याप्त बातचीत कर प्राथमिकता से करवाएं। उन्होंने कहा कि सदस्य अपने गांव के लोगों को शासन की योजनाओं का फायदा दिलाने में सहयोग करें। गांव-गांव में लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दें। नगरीय प्रशासन मंत्री अपने जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान मितान क्लब स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

    मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग के ग्राम सेमरिया में अम्बेडकर चौक में साढ़े छह लाख रूपए की लागत की सामुदायिक भवन, सुमित पार्क के पास सामुदायिक भवन लागत 6 लाख 50 हजार रूपये, यादव मोहल्ला में सामुदायिक भवन लागत 5 लाख रूपए, मेहरपारा में सामुदायिक भवन लागत 3 लाख रूपये और डॉ. विक्रम के घर के पास रंग मंच लागत दो लाख का लोकार्पण किया। इसी तरह से 5 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कबीरपंथी साहू समाज के छात्रावास भवन का भूमिपूजन किया। डॉ. डहरिया ने ग्राम पचेड़ा में 16 लाख 64 हजार रूपये लागत के नवीन प्राथमिक शाला भवन, सतनामी पारा में 6 लाख 50 हजार रूपये की सामुदायिक भवन और 3 लाख रूपये लागत के रंगमंच का लोकार्पण किया। इसी तरह से ग्राम बरभाठा में 14 लाख 50 हजार रूपये के नवीन पंचायत भवन और 40 लाख रूपये लागत के आदर्श ग्राम योजना के कार्यो का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने ग्राम रसनी में सामुदायिक भवन निमार्ण कार्य लागत 6 लाख रूपये साहूपारा में 5 लाख के सामुदायिक भवन, शीतला महामाया भवन लागत, 2 लाख 50 हजार के जीर्णोद्धार कार्य और 1 लाख 80 हजार रूपये की लागत से पानी की टंकी मेें पंप का लोकार्पण किया। डॉ.डहरिया ने अपने आरंग क्षेत्र के सघन जन संपर्क भ्रमण के दौरान रंग मंच, सामुदायिक भवन, सी.सी रोड़ सहित और अन्य कार्य लोगो की मांग पर कराने की सहमति भी प्रदान की। इस अवसर आरंग जनपद पंचायत के अध्य़क्ष श्री खिलेश देंवागन, जिला पंचायत सदस्य रायपुर श्रीमति नेहा दिपेन्द्र वर्मा, श्री कोमल साहू,श्री द्वारका साहू, श्री मोहन साहू,श्री दिनेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि राजीव मितान क्लब के सदस्य,छात्र-छात्रायें और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleडोंगरिया लोरमी हाई स्कूल छात्र युवा मंच द्वारा चलाया जा रहा, रक्तदान जागरूकता अभियान परीक्षा सम्पन्न हुआ
    Next Article विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह हुआ निधन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…

    November 27, 2026

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल

    November 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…
    • बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा
    • सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को
    • स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?