गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी हैवानियत की गई। 5 युवकों ने उसे अगवाकर 2 दिन तक रेप किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। इसके बाद सड़क किनारे फेंककर भाग गए। युवती सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके उसके शरीर के अंदर थी।
युवती का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने इस सिलसिले में दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला, औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 4 से पूछताछ की जा रही है।