गुना। में मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तकरीबन 30 मजदूर घायल हो गए। यह सभी मजदूर दिवाली मनाने के लिए सूरत से कानपुर जा रहे थे। ड्राइवर नशे की हालत में था इसलिए यह दुर्घटना हो गई।
दिवाली मनाने के लिए सूरत से बस में सवार होकर आए थे मजदूर गुना में जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है उस बस में ज्यादातर मजदूर ही सवार थे। यह मजदूर गुजरात के सूरत में मजदूरी का काम करते हैं। दीपावली मनाने के लिए मजदूर सूरत से बस में सवार होकर उत्तर प्रदेश के कानपुर के लिए निकले थे।
एक सैकड़ा की संख्या में बस के अंदर मजदूर सवार थे। गुना में आकर ढाबे पर किया नाश्ता जब बस गुना की सीमा में प्रवेश करके बाईपास पर पहुंची तो यहां एक ढाबे पर बस रोकी गई और यहां सभी यात्रियों ने नाश्ता किया। बताया जा रहा है कि यहीं पर ड्राइवर ने शराब पी ली। थोड़ी देर ढाबे पर रुकने के बाद सभी लोग फिर से बस में बैठ गए और बस चल पड़ी।