Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्रेक फेल होने की वजह से मालगाड़ी में हुआ भीषण हादसा, रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद
    दुर्घटना

    ब्रेक फेल होने की वजह से मालगाड़ी में हुआ भीषण हादसा, रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद

    By Tv 36 HindustanOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना: बिहार में मालगाड़ी का भीषण हादसा हुआ है। गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित गुरपा स्टेशन के पास बुधवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और पूरा पहाड़ बन गया। हादसा इतना भीषण था कि डिब्बों के टकराने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। पैसेंजर ट्रेनें पास के स्टेशनों पर ही रोक दी गई हैं।

    गझण्डी-गुरपा घाटी सेक्शन के दिलवा स्टेशन के पास से मालगाड़ी का ब्रेक फेल होकर बुधवार सुबह लॉस ऑफ कंट्रोल हो गया। फिर गुरपा होम सिग्नल पार करते ही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान इंजन से पीछे एक वैगन का कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। एक वैगन को लेकर इंजन घसीटते हुए करीब 500 मीटर दूर जाकर आरपीएफ बैरक के पास रूक गया।

    बाकी के टकराकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और पहाड़ बन गया। दुर्घटना के दौरान इतनी भीषण आवाज हुई कि करीब चार-पांच किलोमीटर क्षेत्र के लोग सहम गए और घटनास्थल की ओर दौड़ भागे। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हादसे की सूचना पाते ही गया जंक्शन के अधिकारियों की टीम मौके के लिए रवाना हुई। धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। कोडरमा आरपीएफ की टीम इंस्पेक्टर जवाहरलाल के नेतृत्व में दुर्घटना स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

    गया जंक्शन के डिवीजन अधिकारी फाल्गुन राय भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर काम कर रहे हैं। हादसे के करीब 3 घंटे बाद एक जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और मलबा को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। कहा जा रहा है कि अपलाइन का ट्रैक भी उखड़ गया है। बिजली के कई खंभे टूट गए और ट्रेक्शन तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कोयले और वैगन का मलबा तीनों रेलवे ट्रैक पर फैल गया है। इस कारण गया कोडरमा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसलमान खान की तबीयत खराब होने की वजह पता चली, उनकी बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला यह ..
    Next Article पायलटों के उड़े होश, एक साथ दिखे तीन उड़न तश्तरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…

    February 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…

    February 4, 2026

    बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…

    February 4, 2026

    इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…
    • बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…
    • इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…
    • आज का राशिफल आज चमकेगा भाग्य या बढ़ेंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का ये हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?