मुम्बई:-* एंकर ने आचार संहिता का अनादर किया इसलिए चैनल पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। समाचार प्रसारण और डिजिटल मानक प्राधिकरण का कहना है कि एंकर न केवल अन्य पैनलिस्टों को शालीनता की सीमा पार करने से रोकने में विफल रहा था, बल्कि उन्हें अतिवादी विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा था, जो देश में सांप्रदायिक सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता था।
विदित हो यह कार्यक्रम अमन चोपड़ा का था। इसी प्रकार अमन चोपड़ा के ही एक कार्यक्रम में जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान को जेहादियों से जोड़ने पर भी NBDSA ने नाखुशी जताते हुए उस कार्यक्रम की भर्त्सना की और इसका वीडियो यूट्यूब से हटाने के आदेश दिए हैं।