रीवा / जिले में पुलिस द्वारा जुआरियों पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की गई अवैध गतिविधियों के दिन लगातार कार्यवाही की जा रही है।जुआरियों विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने बाबत पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना चौकी प्रभारियों को दिए गए निर्देश के पशुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विभागीय पुलिस अधिकारियों की पर्यवेक्षण में जिले के थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्रों में जुआ खेल रहे आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई
थाना मंनगवा पुलिस मुखविर सूचना के आधार पर पोखरी के पास आम रोड में ताश पत्तों से जुआ खेलने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 1-पुलिस ने मकसूद पिता रसूल मनगवां बस्ती,2-वकील पिता मुस्तफा निवासी रायपुर कर्चुलियान,3-अरुण मिश्रा पिता बाबूलाल मिश्रा निवासी मनगवां बस्ती, 4-शंकर केवट पिता भोला प्रसाद निवासी मनगवां बस्ती,5- संतोष गुप्ता पिता गंगादीन गुप्ता निवासी बाजार युक्त सभी आरोपियों से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ आरोपियों के कब्जे से 5800 रू जप्त कर 13 (क )एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।