नई दिल्ली। बॉलीवूड को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। दिग्गज फिल्म डायरेक्टर शिव कुमार खुराना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हैं। 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
गुरुवार को मुंबई में डायरेक्टर ने अंतिम सांस ली। शिव कुमार खुराना ने अपने लंबे करियर में कई हिट फिल्में दी थीं। उनके निर्देशन में सोने की जंजीर, बदनाम, मिट्टी और सोना, इंतकाम की आग, हम तुम और वो, बे आबरु, दगाबाज, बद नसीब जैसी मूवी बनी थीं।
सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने शिव कुमार खुराना की मौत पर शोक जताया है। शिव कुमार खुराना की प्रेयर मीट 28 अक्टूबर को शाम 4-5 बजे मुंबई में रखी गई है। डायरेक्टर अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।