दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर केस से सनसनी फैल गई. मामला अशोक नगर इलाका है. जहां मंगलवार को एक ही घर में तीन शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. मृतकों में पति-पत्नी और नौकरानी शामिल हैं, जिन्हें चाकू से गोदकर मौत के घात उतार दिया गया.
पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया. कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है. आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. कारण, बदला लेने के लिए ये ट्रिपल मर्डर केस किया गया.
जिसमें मुख्य आरोपी एक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पति-पत्नी की हत्या करने के बाद अपराधी घर के अंदर ही थे, तभी नौकरानी सपना पहुंच गई और बदमाशों ने नौकरानी की भी हत्या कर दी.
मृतक शालू ब्यूटी पार्लर चलाती थी. उन्होंने करीब 10 दिन पहले हत्या के मुख्य आरोपी और उसकी महिला मित्र को नौकरी से निकाल दिया था. आरोप है कि शालू ने दोनों के साथ दुर्व्यहार भी किया, जिसका बदला लेने के लिए दोनों ने अपने साथियों संग मिलकर साजिश रची. इस मामले में पुलिस ने अभी तक दो आरोपी सचिन (19) व सुजित (21) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपियों समेत अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.
लैपटॉप और कैश चुराकर साथ ले गए थे आरोपी जानकारी के अनुसार 4 मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग एरिया में शालू और नौकरानी के शव मिले, जबकि अपर ग्राउंड पर समीर आहूजा की बॉडी पुलिस को मिली.
पुलिस के मुताबिक हत्यारों की संख्या 4 से 5 है. जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आऱोपियों के पास से पुलिस को घर से चोरी किया गया आईफोन 13, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार औऱ खून से लथपथ तौलिया मिला है