
नई दिल्ली। आज यानि गुरूवार की सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में भी बदलाव दिखा है। कंपनियों ने यूपी से बिहार तक कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया।
जानें देश के इन चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटरइन शहरों में बदल गए रेट– नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है।– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।– पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये और डीजल 94.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है।– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।