
मुंबई। अनन्या पांडे ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में बड़ा नाम बना लिया। एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। उनके चाहने वालों की संख्या दिन प्रतिदन बढ़ती जा रही है। अर्जुन कपूर के बाद अनन्या सोशल मीडिया में खूब ट्रोल होती है। एक्ट्रेस हर बार कुछ ऐसा कर जाती है जो उनके आलोचकों के नजर में आ जाती है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया में उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनन्या करण जौहर को कह रही है कि उसने आज सुबह ही सेक्स किया। ये वीडियो करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ का है। इस शो में अभिनेत्री लाइगर फिल्म के प्रमोशन के लिए विजय देवराकोंडा के साथ पहुंची थी।शो में करण जौहर विजय देवराकोंडा से पूछते हैं कि उन्होंने आखिरी बार सेक्स कब किया था? इस पर अनन्या फटाक से जवाब देते हुए बोलती हैं आज सुबह। शो के होस्ट उन्हें तुरंत करेक्ट करते हैं और कहते हैं। इसी सुबह उन्होंने किया है। विजय इतना सुनते ही शर्मा जाते हैं। फिर करण अगला सवाल अनन्या से ही पूछ लेते हैं।