लखनऊः सरकारी नौकरी की तलाश कर उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, यूपी में जल्द ही आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती 2 चरणों में होगी. जिसके तहत पहले चरण में आगामी छह माह के भीतर 20,000 पद भरे जाएंगे. वहीं शेष 30,000 पद अगले एक साल के अंदर भरे जाएंगे।
पचास हजार से अधिक पद खाली
आंगनबाड़ी भर्ती योग्यता
राज्य में निकलने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इस भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अब 10वीं के बदले अभ्यर्थियों का न्यूनतम 12वीं पास होना आवश्यक किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। इसलिए किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स संबंधित विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
दो चरणों में होगी भर्ती
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने रिक्त पदों को चिन्हित कर लिया है और यूपी सरकार ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। ऐसे में यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती 2 चरणों में होगी। जिसके तहत पहले चरण में आगामी छह माह के भीतर 20,000 पद भरे जाएंगे। वहीं शेष 30,000 पद अगले एक साल के अंदर भरे जाएंगे।