मुंगेली/पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन चलाए जा रहे महिला गुमशुदी बरामदगी अभियान अंतर्गत सूचना पर पर कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराने निर्देशित किया गया था परिपालन तारतम्य में अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक अपह्रता को 24 घंटे के भीतर आरोपी उमेश खुंटे से बरामद किया गया नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पांडेय,सहायक उपनिरीक्षक राम कुमारी यादव,आर दुर्गेश यादव,आर योगेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसी प्रकार थाना पथरिया में नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 289 22 धारा 363 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिक अपह्रता एवं आरोपी अरुण मरावी का ग्राम बदनारा खार थाना धरसीवा, जिला रायपुर में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर नाबालिक अपह्रता को आरोपी अरुण मरावी के कब्जे से बरामद किया गया।
आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया एवं नाबालिक अपह्रता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवी 4, 6 एक जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार कौशिक, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक रवि डाहिरे,आर भेलेश्वर जायसवाल,महिला आर उमेश तेता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।