कलौंजी एक ऐसा फूड आइटम है जिसको खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं, नीबू के सेवन से कई स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। कलौंजी खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। वहीं, नीबू के सेवन से कई स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप कलौंजी और नींबू को मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपको ढरों सेहत लाभ प्राप्त हो सकते हैं? नहीं तो आज हम आपको कलौंजी और नींबू को एक साथ मिलाकर पीने के फायदे बताने जा रहे हैं।
इसके रोजाना नियमित तौर पर सेवन करने से आपको वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं कलौंजी और नींबू के फायदे-
कलौंजी और नींबू के फायदे –
वेट लॉस में उपयोगी –
वजन घटाने के लिए आप 1 चुटकी कलौंजी के बीज को लेकर बारीक पीस लें। फिर आप 1 गिलास गर्म पानी में कलौंजी का पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद डालकर मिला लें। इसके रोजाना सेवन से आपका वजन तेजी से घटने लगता है।
जोड़ों के दर्द में राहत दिलाए –
अगर आप जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में आप कलौंजी और नींबू क पानी जरूर पीएं। इसके साथ ही आप कलौंजी तेल से जोड़ों की नियमित तौर पर मसाज करें इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
पाचन में उपयोगी –
अपच की समस्या के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 से 3 बूंदे कलौंजी का तेल डालें। फिर आप इसमें 1 चम्मच काला नमक और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे आपको अपच, गैस और बदहजमी से जैसे समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करे –
अगर आप रोजाना नियमित तौर पर गर्म पानी में कलौंजी का तेल और नींबू का रस मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपके डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए कलौंजी और नींबू डायबिटीज मरीजों के लिए रमबाण इलाज साबित हो सकता है।