मुंबई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 62वां दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कलमनुरी से पदयात्रा की शुरुआत की है.बता दें कि पूर्व मंत्री और शिव सेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च भी किया. आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के हिंगोली में इस यात्रा में शामिल हुए. आदित्य ठाकरे का राहुल गांधी के साथ मार्च करने का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है.